18 जुलाई 2026:
नई दिल्ली:
पाकिस्तान से अलग बलूचिस्तान में अपनी आजादी की मांग को तेज करते हुए पाकिस्तान के सुरक्षा बलों के एक काफिले पर हमला किया। BLA ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है ,जिसमें 45 पाकिस्तान सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है । जबकि पाकिस्तान ने इस हमले की पुष्टि नहीं की है। BLA यानी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जियांद बलोच ने कहा है कि हमारे संगठन के लड़ाकों ने मस्तुंग के पास सुरक्षा बलों के काफिले और उसकी एस्कॉर्ट टीम पर हमला करके 45 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। इसके पहले भी 6 से 9 जुलाई के बीच भी बलूचिस्तान में तीन बड़े हमले हुए थे।
बलूचिस्तान में आजादी की मांग हुई तेज: BLA ने सुरक्षा बलों के काफिले पर किया हमला: 45 पाकिस्तान सैनिक मारे:


Leave a Reply