1 अगस्त 2026:
मध्य प्रदेश/ बालाघाट/

बालाघाट के चर्चित चावल घोटाले में एसआईटी की कार्रवाई लगातार जारी है……..शुक्रवार देर शाम टीम ने पूर्व विधायक  रामकिशोर कावरे के भतीजे अविनाश कावरे और गोपाल ठाकुर को गिरफ्तार किया है……. बताया जा रहा है कि दोनों एक rice मिल में पार्टनर थे…… दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है…इस मामले में अब तक 15 लोगों के खिलाफ FIR  दर्ज कर गिरफ्तारी की जा चुकी है…SIT  पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे भी कुछ नए नाम सामने आने की संभावना है….जांच में सामने आया है कि 5000 मीट्रिक टन से ज्यादा चावल की हेराफेरी का मामला है……. यह मामला 3 जून को वारासिवनी में सामने आया था..वहीं पुलिस ने साफ किया है कि 1100 करोड़ रुपए के घोटाले की खबरें सही नहीं हैं…..पुलिस के मुताबिक मामला करीब 500 करोड़ रुपए का है…

Share