2 अगस्त 2026:
राजस्थान/
भारतीय सेना की मिलिट्री इंटेलीजेंस और राजस्थान पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए फर्जी सैया वर्जित के कथित नेटवर्क का बड़ा खुलासा किया है कार्रवाई के दौरान 1000 मीटर से अधिक कॉम्बैट फैब्रिक बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है।रिपोर्ट के अनुसार श्रीगंगानगर ,लालगढ़ जाटान और सूरतगढ़ क्षेत्र के कई स्थानों पर छापेमारी की गई।
भारतीय सेना और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। दरअसल 1000 मीटर से अधिक कॉम्बैट क्लॉथ बरामद किया गया है।
बरेली में जून माह में जप्त फर्जी वर्दी के तार श्रीगंगानगर की लोकल फर्म से जुड़ा हुआ बताया जा रहा था। श्रीगंगानगर ,लालगढ़ ,जाटान और सूरतगढ़ की दुकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। जिसमें सैन्य वर्दी के अनधिकृत इस्तेमाल और बिक्री पर सख्त पाबंदी लगाई गई है। सुरक्षा की दृष्टि से यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है।
आपको बता दें कि पिछले 5 सालों में लगातार यह घटनाएं हो रही थी, जब नकली वर्दी के जरिए आतंकवादियों ने आर्मी के बैरक के हेड क्वार्टर में दाखिल होने की कोशिश की । नकली वर्दी पहन कर आतंकवादी इन घटनाओं को अंजाम देते हैं । जिसके बाद इंडियन आर्मी ने इस पर बैन लगाया था और फिर सिर्फ चुनिंदा जगहों पर ही आर्मी के कपड़े बिक सकेंगे या उनके जो ट्रांजिट कैंप होते हैं या आर्मी हेडक्वार्टर के अंदर जो दुकान होती हैं वहां पर ही आर्मी के कपड़े बिक सकते हैं।
किंतु बड़े पैमाने पर इस दुकानों में आर्मी के कपड़े बिक रहे थे । यहीं से आतंकवादी सेना की वर्दी इन कपड़ो से सिलवाते हैं और आर्मी कैंप में घुसने की कोशिश करते हैं।
यह एक बहुत ही कामयाबी भरी खबर है जिससे आतंकवादी घटनाओं को रोकने में बहुत मदद मिलेगी। यहां कई समय से इस साजिश को अंजाम दिया जा रहा था । किंतु संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।


Leave a Reply