27 मार्च 2026 मध्य प्रदेश

जबलपुर

बीते 24 घंटे के भीतर आग की दो घटनाओं से हड़कंप मच गया। बरगी के मानेगांव स्थित गेम जोन में लगी भीषण आग लग गई, जिसमें एक युवक जिंदा जल गया। गुरुवार सुबह अंदर से जला शव मिला, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पहचान के लिए डीएनए जांच कराई जा रही है। अन्य कर्मचारी समय रहते बाहर निकल गए। वहीं आधारताल क्षेत्र में तड़के फर्नीचर दुकानों व कारखाने में आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकानों को भारी नुकसान हुआ।