Share

29 जून 2026:
वेनेजुएला:

वेनेजुएला में भारी बारिश से तबाही का मंजर: 8 घंटे में हुई पूरी माह भर की बारिश:
वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद अब बाढ़ और भूस्खलन जैसी चुनौतियों से हालात बेहद खराब हो रहे हैं। वेनेजुएला में लगातार मूसलाधार बारिश ने कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। कई शहर ,क़स्बों की सड़कें ,बाजार, रिहायशी  इलाके जलमग्न हो गए हैं । जिससे सामान्य जीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है।  लगातार खराब मौसम और बढ़ते नदी के जल स्तर के कारण कई शहरों में जल भराव की स्थिति बन गई है।  जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।  कई इलाकों में भूस्खलन की घटनाओं और नदियों के उफान पर होने से हालात और गंभीर हो गए हैं।  प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य के अभियान को तेज कर दिया है।   सेना को भी राहत और बचाव कार्यों में लगाया गया है।  जिससे प्रभावित लोगों तक जल्दी ही सहायता पहुंचाई जा सके।
प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने नदी किनारे और भूस्खलन के संभावित क्षेत्रों से दूर रहने के निर्देश जारी किए हैं।  और अपील की है कि केवल आधिकारिक निर्देशों का ही पालन करें।
भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात:
भूकंप के बाद वेनेजुएला में बाढ़ से हालत भी बेकाबू हो रहे हैं।  कई शहरों में जल भराव की स्थिति से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, जनजीवन प्रभावित हो गया है।  भूस्खलन और बढ़ते नदी के जलस्तर से संकट और गहरा गया है । राहत बचाव कार्य में सेना को तैनात किया गया है।

प्रशासन ने आपदा क्षेत्र घोषित किया: तीन दिन का राष्ट्रीय शोक:
24 जून को वेनेजुएला में भूकंप के झटकों के बाद तबाही का मंजर देखने को मिला था । उसके बाद से भारी बारिश की वजह से हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं । जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । सबसे ज्यादा नुकसान राजधानी के पास लास अह तेजेरियस शहर में हुआ है 8 घंटे में इतनी बारिश हुई है जीतने की पूरे एक माह में होती है इसकी वजह से कई छोटी नदियां तूफान पर हैं।
पानी के पंप और बिजली के पोल भी बह गए हैं।  शहर को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया है। 23 वर्षों के बाद इतनी बड़ी आपदा आई है। वर्गास शहर में 1999 में जो लैंडस्लाइड हुआ था उसमें करीब 10000 लोगों की मौत हो गई थी। अभी भी भूस्खलन की घटनाएं लगातार हो रही हैं।  बिजली पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है। वेनेजुएला के लोग इस वक्त बहुत ज्यादा मुसीबत झेलते हुए नजर आ रहे हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।


Share