Share


14 जुलाई 2026 :
मध्य प्रदेश /भोपाल/

शिक्षा को हर स्तर तक आसानी से पहुँचाने के उद्देश्य से शहर में ‘भोपाल बुक डोनेशन नेटवर्क’ के तहत एक ऐसा अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें  नर्सरी, स्कूल से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं (कॉम्पिटिशन) तक की सभी प्रकार की कोर्स पुस्तकें पूरी तरह से निशुल्क (मुफ्त) उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह शहर का सबसे बड़ा बुक डोनेशन नेटवर्क बन चुका है, जिसका एकमात्र उद्देश्य सेवा है। इस सामाजिक पहल के अंतर्गत
कोई भी नागरिक इस अभियान का हिस्सा बनकर अपनी पुरानी किताबें दान कर सकता है या जरूरत होने पर यहाँ से बिना किसी शुल्क के पुस्तकें प्राप्त कर सकता है। इस अभियान से जुड़ी जानकारियाँ सोशल मीडिया पेज के माध्यम से लगातार अपडेट की जा रही हैं।
यह एक सराहनीय पहल है। बच्चों के स्कूल कॉलेज की पढ़ाई के बाद किताबें घर में व्यर्थ इधर-उधर पड़ी रहती है। इन्हीं किताबों को एकत्रित करके जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना, इस अभियान का उद्देश्य है।


Share