30 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश /भोपाल:
भोपाल में किसानों का प्रदर्शन समाप्त हो चुका है। सरकार के साथ किसानों  की बातचीत के बाद किसानों ने अपना प्रदर्शन वापस लेने का फैसला किया है।  सरकार ने किसानों को आश्वासन दिया है कि इस बार पहले की तुलना में अधिक मात्रा में मूंग की खरीदी की जाएगी।  इसके साथ ही टोकन व्यवस्था को भी तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की घोषणा की गई है।  सरकार से मिले आश्वासन के बाद किसानों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है।
तीन दिनों से जारी किसानों का प्रदर्शन बुधवार शाम हुआ खत्म:
भोपाल में पिछले तीन दिनों से जारी किसानों का आंदोलन समाप्त हो चुका है और किसान घर लौट चुके हैं।  सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य  MSP पर मूंग की 60% खरीदी का आश्वासन दिया है । इसके साथ एक खाद्य वितरण के लिए लागू टोकन सिस्टम भी समाप्त कर दिया है ।‌वही फसल बेचने के लिए स्टॉल बुकिंग की अंतिम तिथि 30 जुलाई से बढ़कर 10 अगस्त कर दी है।

मूंग खरीदी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला:
मोहन सरकार ने किसानों की मांग को लेकर मूंग खरीदी पर बड़ा फैसला लिया है।  अब 25% की जगह  60% मूंग उपज MSP  पर खरीदा जाएगा।  स्टॉल बुकिंग की भी अंतिम तिथि 30 जुलाई से बढ़कर 10 अगस्त कर दी है।  और उपार्जन की अंतिम तिथि 10 अगस्त से बढ़कर 20 अगस्त कर दी गई है। मोहन सरकार का कहना है कि किसानों के हित में यह निर्णय लिया गया है।

Share