27 जुलाई 2026 :
मध्य प्रदेश/ भोपाल/
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान 10 लोगों के लापता होने के मामले सामने आए हैं। इनमें नाबालिग बालिका, छात्र-छात्राएं और 45 साल तक के लोग शामिल हैं। सबसे ज्यादा तीन-तीन गुमशुदगी के मामले कोलार और अयोध्या नगर थाना क्षेत्र से दर्ज हुए हैं। इसके अलावा अशोका गार्डन, टीटी नगर, रातीबड़ और अवधपुरी थाना क्षेत्रों से भी शिकायतें मिली हैं। अयोध्या नगर से 19 वर्षीय गरिमा, 24 वर्षीय तनु और 22 वर्षीय मनीष लापता बताए गए हैं।‌वहीं, अशोका गार्डन की 17 वर्षीय छात्रा पढ़ाई के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।  कोलार से शिवकांत, अमरजीत और तुलसी राम के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। टीटी नगर से मुस्कान, रातीबड़ से अनमोल सोनी और अवधपुरी से 16 वर्षीय बालिका भी लापता हैं।‌पुलिस का कहना है कि सभी मामलों में टीमें तलाश में जुटी हैं।

Share