22 अगस्त 2026 :मध्य प्रदेश /भोपाल/
भोपाल के रवीन्द्र भवन में 22 और 23 अगस्त को दो दिवसीय ललित कला गैलरी , ‘कलाग्या’ आर्ट एग्जीबिशन का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक चलगी, जो आम दर्शकों के लिए पूर्णतः निःशुल्क रहेगी। इस प्रदर्शनी में 60 कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
कला प्रेमियों को यहां रियलिस्टिक आर्ट, एक्रेलिक और ऑयल पेंटिंग सहित विविध माध्यमों में बनी कलाकृतियां देखने को मिलेंगी। इस प्रदर्शनी में आयोजन के पहले दिन, 22 अगस्त को शाम 6 बजे एक विशेष ‘लाइव आर्ट डेमोंस्ट्रेशन’ होगा, जहां दर्शक कलाकारों को लाइव पेंटिंग करते हुए करीब से देख सकेंगे। वहीं, दूसरे दिन 23 अगस्त को कला पर संवाद के लिए ‘आर्ट टॉक’ सत्र का आयोजन किया जाएगा।


Leave a Reply