Share


23 जून 2026 :
मध्य प्रदेश भोपाल:
यूनिफॉर्म सिविल कोड पर सुनवाई को लेकर भोपाल में बैठक संपन्न हुई। जिसमें कांग्रेस पार्टी का कोई भी प्रतिनिधि नहीं पहुंचा। जिसे लेकर  कांग्रेस पार्टी के अपने ही विधायक नाराजगी जाहिर करते नजर आए।
कुछ का कहना है कि उनकी बात नहीं सुनी जाएगी इसलिए वे अनुपस्थित रहे।
भोपाल मध्य के विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि कांग्रेस की तरफ का कोई भी प्रतिनिधि नहीं पहुंचा यह ठीक नहीं है । फिर भी उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि हमारी बात नहीं सुनी जाएगी, फिर भी अपनी बात रखने के लिए उपस्थित रहना आवश्यक है।
उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि जब संविधान में पहले से ही जिन बातों का प्रावधान है उसे बदलने की आवश्यकता नहीं है।
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा की दो बच्चों की पॉलिसी को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निर्णय को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए।
आरिफ मसूद ने कहा कि रामेश्वर शर्मा यदि इंदिरा गांधी के निर्णय को सही समझते हैं तो मुख्यमंत्री मोहन यादव के तीन बच्चे वाले निर्णय से प्रतिबंध क्यों हटाया। रामेश्वर शर्मा का कहना है कि कांग्रेस UCC को लेकर तरह-तरह की बयान बाजी करती है।  जब एक प्लेटफार्म पर बात करने का मौका मिलता है,तब वहां से दूर भागती है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी:
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर ही आरोप लगाते हुए कहा कि UCC  या यूनियन सिविल कोड सिर्फ जनता को भ्रमित करने के लिए है । UCC की चर्चा केवल एक राजनीतिक एजेंडा है, जिससे महंगाई बेरोजगारी किसानों से संबंधित समस्याएं ,संकट, आदिवासी सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों से ध्यान हटाया जा सके।
मुख्यमंत्री मोहन यादव से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि आदिवासियों के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गारंटी कब पूरी होगी ?
आदिवासियों को उनका हक कब मिलेगा?
क्या UCC से आदिवासियों की सांस्कृतिक पहचान और विशेष संवैधानिक अधिकारों की रक्षा कैसे सुरक्षित की जाएगी?
  इसके अलावा पटवारी ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार भ्रम फैलाने के बजाय जनता के सवालों का ठोस जवाब दे और उसका समाधान दे।


Share