13 May 2026:
मध्य प्रदेश मंदसौर:
खबर प्रधान डेस्क:
आइसक्रीम विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई:
मध्य प्रदेश के मंदसौर में आइसक्रीम खाने के बाद 14 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों ने ठेले वाले से आइसक्रीम खरीदी और उसके खाने के कुछ ही देर बाद सभी को उल्टी ,दस्त और घबराहट जैसी समस्या होने लगी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मंगलवार 12 मई शाम के समय बच्चों ने आइसक्रीम खाई और उसके थोड़ी ही देर बाद सभी को उल्टी दस्त की समस्या होने लगी। इन बच्चों ने10 रुपए वाली आइसक्रीम खरीदी थी और गली से गुजरने वाले रोज की तरह ही एक ठेले वाले से आइसक्रीम खरीदी थी। दोपहर करीब 2:00 गांव में आइसक्रीम वाला आता है बच्चों
नें उससे आइसक्रीम खरीदी । उसके थोड़ी ही देर बाद करीब 7 से 8 बच्चों को अचानक उल्टी ,दस्त, घबराहट और बेचैनी होने लगी । सभी बच्चों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। किंतु कई बच्चों की स्थिति ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें भवानीमंडी राजस्थान के अस्पतालों में रेफर किया गया।
बच्चों की उम्र 7 से12 वर्ष के बीच है। कुछ बच्चों को आईसीयू में भी भर्ती कराया गया है। इनमें से एक बच्चे की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस बच्चे को पिछले 4 से 5 दिनों से बुखार था इसी वजह से उसकी स्थिति और भी गंभीर हो गई ।डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं।
फूड प्वाइजनिंग का खतरा:
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इसे फूड प्वाइजनिंग के खतरे का अनुमान लगाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है की। आइसक्रीम में इस्तेमाल होने वाला मावा संक्रमित हो सकता है अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने फूड इंस्पेक्टर को सैंपल जांच ने हेतु निर्देश दिए हैं।
जिस ठेले वाले से आइसक्रीम खरीदी गई है उसे लेकर भी सवाल उठाई जा रहे हैं कि क्या आइसक्रीम में कोई गड़बड़ी थी या मानव संक्रमित था जो बच्चों के लिए एक गंभीर खतरा बन गया।
परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि हर दिन इसी आइसक्रीम वाले के ठेले वाले से आइसक्रीम खरीदी जाती है। इसके पहले कभी भी कोई समस्या नहीं आई । किंतु इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। और लोग आइसक्रीम के साथ-साथ अन्य खाद्य पदार्थ को लेकर सतर्क हो गए हैं।


Leave a Reply