7 सितंबर 2026:
MPESB ने समूह-3 संयुक्त एभर्ती परीक्षा-2026 (द्वितीय) के लिए उपयंत्री, मानचित्रकार, प्रयोगशाला तकनीशियन, सर्वेयर, अनिज सर्वेक्षक समेत अन्य पदों पर कुल 1,700 रिक्तियां निकाली हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 सितंबर 2026 है।
आयुसीमा:
न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम 40 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। मध्य प्रदेश के मूल निवासी आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु में छूट है।
आवेदन शुल्क:
शुल्क अनारक्षित अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपए, जबकि मध्य प्रदेश के मूल निवासी एससी/एसटी/ओबीसी /ईडब्ल्यूएस /दिव्यांग अभ्यर्थी के लिए 250 रुपए है।
अधिक जानकारी के लिए https://esb.mp.gov.in/ पर जाएं।
योग्यताः
पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। संबंधित पदों के लिए आइटीआइ प्रमाणपत्र, डिप्लोमा या डिग्री मांगी गई है। उदाहरण के तौर पर सर्वेयर पद के लिए सर्वेयर ट्रेड में आइटीआइ प्रमाणपत्र या सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, जबकि उपयंत्री पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग शाखा की योग्यता जरूरी है। अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें मध्य प्रदेश के मूल निवासी को मिलने वाले लाभ नहीं मिलेंगे।


Leave a Reply