7 मई 2026 :मध्य प्रदेश:
खबर प्रधान डेस्क:

अस्पताल सहायक हेतु भर्ती प्रक्रिया:
मध्य प्रदेश में अस्पताल सहायक या यानि हॉस्पिटल अटेंडेंट की भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं।
इसके लिए कुल पद हैं- 1200
यह आवेदन पत्र ऑनलाइन भरे जाएंगे ।
यह आवेदन पत्र भरने की प्रारंभ तिथि है -7 मई 2026 और
अंतिम तिथि- 21 मई 2026
आवेदन शुल्क है-
सामान्य वर्ग के लिए  रुपए 500 और एससी एसटी और ओबीसी के लिए 250 रुपए।
आयु सीमा -सामान्य वर्ग के लिए 18 से 40 वर्ष है, जिसमें  एससी एसटी ओबीसी के लिए 5 वर्ष की छूट दी जा रही है।
योग्यता -कम से कम हाई स्कूल यानी दसवीं कक्षा पास ।
वेतन -15,550 से 49,000 तक होगी।
इस पद के लिए एक लिखित परीक्षा आयोजित होगी जिसकी तिथि है -24 जून 2026।
यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
जिसमें सुबह की शिफ्ट में 10:00 बजे से 12:00 का टाइम और शाम की शिफ्ट का समय है 3:00 से 5:00 बजे तक।
सुबह की शिफ्ट में 10:00 बजे परीक्षा के समय के लिए रिपोर्टिंग टाइम 8:00 बजे है और 3:00 बजे वाली शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम 1:00 बजे है।
इस पद के लिए एक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
जिसमें सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से संबंधित प्रश्न रखे जाएंगे । हर प्रश्न एक नंबर का होगा।
आवेदन करने के लिए एमपीएसबी की वेबसाइट पर जाकर आवेदन भर सकते हैं। या ईएसबी की वेबसाइट से जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Web -www.esb.mp.gov.in