10 सितंबर 2026:
मध्य प्रदेश/ भोपाल/
भोपाल में तीन दिन से चल रहा इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन आखिरकार कल बुधवार को समाप्त हो गया। राज्य सरकार ने डॉक्टरों की मुख्य मांगे मानते हुए उनके मासिक स्टाइपेंड में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इसके बाद इंटर्न डॉक्टर अपने काम पर लौट आए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), इंटर्न डॉक्टरों और विभिन्न डॉक्टर संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ सरकार की उच्च स्तरीय बैठक कल सुबह से चली। फिर गांधी मेडिकल कॉलेज में दोपहर करीब 3:00 बजे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने घोषणा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंटर्न डॉक्टर का स्टाइपेंड बढ़ाने की स्वीकृति दे दी है जो मासिक स्टाइपेंड 14337 से बढ़कर 21500 कर दिया गया है।
इस फैसले के बाद इंटर्न डॉक्टरों और ‘एमपी डॉक्टर महासंघ’ के संयोजक डॉ. राकेश मालवीय ने आंदोलन समाप्ति की घोषणा की और डॉक्टर काम पर लौटे।
अपनी मांगे मानी जाने पर डाक्टरों ने खुशी का इजहार किया।


Leave a Reply