Share


6 जुलाई 2026 :
सोमवार:
मध्य प्रदेश/

हरदा की भारतीय किसान संघ के अनिश्चितकालीन धरने के बाद सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए किसानों के लिए एक बड़ी राहत देने का ऐलान किया है।
आपको बता दें कि भारतीय किसान संघ ने एमएसपी पर 40% मूंग की खरीदी को नकार  दिया है।  किसानों की मांग है कि एमएसपी पर 100% मूंग खरीदी की जाए ।‌भारतीय किसान संघ के अनिश्चितकालीन धरने के बाद सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।  प्रदेश कृषि मंत्री इंदल सिंह कंसाना ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखा है।  जिसमें एमएसपी पर मूंग की खरीदी की लिमिट 25% से बढ़कर 40% करने की मांग की है।‌ लेकिन भारतीय किसान संघ ने एमएसपी पर 40% मूंग की खरीदी को नकार दिया है।  किसानों  की मांग है कि एमएसपी पर 100% मूंग खरीदी की जाए। इस धरना आंदोलन को लेकर कृषि मंत्री द्वारा केंद्र सरकार को एक लेटर जारी हुआ । जिसमें 25 प्रतिशत से 40% बढ़ाने की मांग की गई । किंतु भारतीय किसान संघ इससे संतुष्ट नहीं है।
अब इसी के बाद सरकार ने पहल करते हुए किसानों के हित में आज यह कदम उठाया है, जो प्रदेश के कृषि मंत्री इंदल सिंह कंसाना ने कृषि मंत्री से स्पष्ट करते हुए कहा है कि किसानों से शत प्रतिशत मूंग की खरीदी की जाए।  क्योंकि अभी बारिश हुई है उसमें भी सोयाबीन का नुकसान हो गया है और किसान आर्थिक संकट में है।
किसानों का कहना है जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती ,वे यहां से नहीं हटेंगे । इसी बात को लेकर भारतीय किसान संघ के स्थानीय स्तर पर पदाधिकारी ने यह पत्र जारी किया है। और अब यह अनिश्चितकालीन हड़ताल को सरकार ने किसानों के पक्ष में केंद्र तक यह बात  पहुंचाई है।


Share