2 मई 2026:
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में एमपी बोर्ड हायर स्कूल और हायर सेकेंडरी की दूसरी परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए एक राहत भरी खबर है । दरअसल माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल से बढ़ाकर 4 मई कर दी है।
मध्य प्रदेश बोर्ड ने छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है । जिससे जो विद्यार्थी फॉर्म भरने से चूक गए थे ,उन्हें यह सुविधा दी जा सके। छात्र एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। इसके पहले 23 अप्रैल को एक आवेदन जारी किया गया था ,जिसमें समय सीमा निर्धारित की गई थी। बोर्ड ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वह अंतिम तारीख का इंतजार ना करें। समय रहते फॉर्म भर लें, जिससे अंतिम समय में आ रही समस्याओं से बचा जा सके।
मध्य प्रदेश बोर्ड की दूसरी परीक्षा में आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर की गई 4 मई:


Leave a Reply