Share

5 जून 2026 :
खबर प्रधान डेस्क:
मध्य प्रदेश/

मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए कई पुलिस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं ।जो लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे हुए थे।

मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 8 आईपीएस अधिकारी और राज्य पुलिस सेवा के 66 अधिकारियों के तबादले आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 74 अधिकारियों को इस आदेश के द्वारा नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
इन 8 आईपीएस अधिकारियों को मिली हुई जिम्मेदारी:
1.अनु बेनीवाल को ग्वालियर से स्थानांतरित कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) जबलपुर बनाया है।
2.ओम प्रकाश को बालाघाट से इंदौर नगरीय पुलिस के जोन-3  में अतिरिक्त पुलिस उपयुक्त पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
3.करणदीप को बैहर बालाघाट से स्थानांतरित कर एएसपी उज्जैन नियुक्त किया गया है।
4.आयुष जाखड़ को करेरा- शिवपुरी से स्थानांतरित कर एसपी जबलपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
5.गौरव पांडे को सिंगरौली से स्थानांतरित कर एसपी सतना नियुक्त किया गया है।
6.मिनी शुक्ला को नरसिंहगढ़- राजगढ़ से स्थानांतरित कर भोपाल नगरीय पुलिस के जोन -2 में अतिरिक्त पुलिस उपयुक्त बनाया गया है।
7.राज कृष्णा को सबलगढ़ मुरैना से एएसपी महू इंदौर के ग्रामीण पद पर भेजा गया है।
8.सुजावल जग्गा को सीएसपी धार से स्थानांतरित कर एएसपी ग्वालियर  नियुक्त किया गया है।

राज्य पुलिस सेवा के 66 अधिकारी भी हुए स्थानांतरित:
आईपीएस अधिकारियों के अतिरिक्त राज्य पुलिस सेवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के 66 अधिकारियों के भी तबादले आदेश जारी किए गए हैं।  इन सभी अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस इकाइयों में पुलिस अधीक्षक और उप सेनानी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर स्थानांतरित किया गया है।
मध्य प्रदेश सरकार का यह कदम पुलिस प्रशासन को अत्यधिक प्रभावी और महत्वपूर्ण बनाने और जिलों में कानून व्यवस्था की मजबूती बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है। पुलिस महकमें में प्रशासनिक कसावट और कार्य प्रणाली में संतुलन लाने की दिशा में यह कदम बेहद अहम माना जा रहा है।


Share