22 जुलाई 2026: मध्य प्रदेश/भोपाल/
मध्य प्रदेश में मानसून ब्रेक खत्म होते ही पूरे प्रदेश में बादलों ने झमाझम बरसाना शुरू कर दिया है l सोमवार आधी रात से शुरू हुआ बारिश का दौर मंगलवार रात तक रुक-रुक कर जारी रहा l सीधी जिले की मझौली तहसील में सर्वाधिक 124.4 एमएम वर्षा दर्ज की गई मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे में राज्य के कई अन्य जिलों में भी मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया है l
प्रमुख क्षेत्र में हुई वर्षा के आंकड़े:
सीधी में 108.6 mm रायसेन गैरतगंज में 118 mm राजगढ़ मऊगंज में 109 mm देवरी में 103 mm खुरई में 78 mm बांदा में 74 mm देवरी रायसेन में 72.1 mm गुना चौड़ा में 66.6 mm कुंभराज में 70 mm एवं विदिशा गंज बासौदा में 65.5 mm वर्षा दर्ज की गई l
राजधानी भोपाल का हाल :
भोपाल में दिनभर फुहार और हल्की बारिश के बाद शाम 5:30 बजे तक 39 mm बारिश दर्ज की गई l राजधानी के अलावा ग्वालियर, सागर ,रीवा, शहडोल, जबलपुर और इंदौर संभागों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई l बारिश के कारण तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है l जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है l
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर एक चक्रवती परिसंचरण बना हुआ है ,इसके अलावा राज्य के ऊपर से गुजर रही ट्रफ लाइन को छत्तीसगढ़ और बंगाल की खाड़ी से भरपूर नमी मिल रही है l इसके प्रभाव के कारण अगले दो दिनों तक पूर्वी और मध्य ,मध्य प्रदेश में गरज और चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है l जबकि पश्चिमी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है l


Leave a Reply