19 मई 2026 :
खबर प्रधान डेस्क:
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए एमपीएसईडीसी को एक नया सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट बनाने का जिम्मा सौंपा गया है।
इस सॉफ्टवेयर के तहत यदि कर्मचारी मशीन पर पंच करेंगे तो उसका लोगों सीधे सेंटर सर्वर पर दर्ज होगा । इसके अलावा इसमें एक ऑटोमेशन फीचर भी जोड़ा जाएगा जिसमें विभागाध्यक्ष, कलेक्टर और मंत्रालय स्तर पर तुरंत मॉनिटरिंग भी की जा सकेगी।
यह सिस्टम कैसे काम करेगा:
इस सिस्टम के जरिए कोई भी कर्मचारी यदि अपनी सीट पर है या नहीं है, इसका रियल टाइम रिकॉर्ड रखा जाएगा। इससे कर्मचारियों की उपस्थिति पर पारदर्शिता आएगी और वह लंबे समय तक अपनी सीट से गायब नहीं रह सकेंगे।
इस नई प्रणाली के तहत यदि कोई भी कर्मचारी अपनी सीट से गायब रहता है तो यह सॉफ्टवेयर इसे शॉर्ट लीव या हाफ डे में दर्ज कर सकता है। इस सॉफ्टवेयर में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक का समय रजिस्टर्ड रहेगा । कोई भी कर्मचारी इसके पहले या बाद में कार्यालय छोड़ता है तो सिस्टम स्वयं ही लीव रिकॉर्ड दर्ज कर देगा।
कब से लागू होगा यह बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम:
मध्य प्रदेश सरकार के अनुसार सभी कर्मचारी अपनी कार्य के प्रति ईमानदार रहे और समय के पालन कर अनुशासन पूर्वक अपनी जिम्मेदारी निभाएं। इसमें सभी अधिकारियों या कर्मचारी को स्वत ही यह निश्चित करना होगा कि वह नियमों का पालन करें। इस सिस्टम की शुरुआत प्रारंभ में मंत्रालय, विभागाध्यक्ष कार्यालय से होगी और बाद में इसे अन्य सरकारी दफ्तरों में लागू किया जाएगा।


Leave a Reply