22 अप्रैल 2026:
मध्य प्रदेश
भीषण गर्मी की चपेट में मध्य प्रदेश:
मध्य प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 42 से 43 डिग्री तक पहुंच चुका है। सबसे मुश्किल हालात यह है कि दिन के साथ अब रात में भी गर्मी बढ़ गई है। यानी रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से काफी ज्यादा है। इस वजह से इस सीजन में पहली बार वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया गया है।
यानी दिन के तापमान के साथ-साथ लोगों को अब रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही। दिन में भीषण गर्मी के कारण कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार बढ़ती गर्मी के साथ-साथ लू का भी अलर्ट जारी किया गया है । जिसमें ग्वालियर, भिंड, दतिया ,टीकमगढ़, छतरपुर ,पन्ना, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट ,रतलाम और झाबुआ में लू का अलर्ट है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गर्मी से सावधान रहें। तेज धूप में बाहर न निकलें , गर्मी से बचाव करें । कई शहरों में भीषण गर्मी पड़ रही है जहां छतरपुर के खजुराहो में तापमान सबसे ज्यादा 43 डिग्री दर्ज किया गया है वहीं ग्वालियर में भी भीषण गर्मी का असर है । प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों में ग्वालियर सबसे ज्यादा गर्म दर्ज किया गया है । जहां तापमान 42.5 डिग्री दर्ज किया गया है । वहीं भोपाल में 39.8 ,इंदौर उज्जैन में 39.5 और जबलपुर में 38.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
दिन में सड़कों पर सन्नाटा:
सूरज की गर्मी के तेवर से लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। पारा 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ-साथ दिन में चलने वाली गर्म हवाओं ने भी लोगों को परेशानी में डाल रखा है। जिसकी वजह से शहर की सड़कों पर दिन में भी सन्नाटा छाया सा रहता है। जो भी लोग बाहर निकलते हैं, वह गमछा टोपी और स्कॉर्फ से खुद को बचाते हुए दिख रहे हैं । पार्क में और पेड़ों की छांव में लोगों की भीड़ में नजर आ रही है जो गर्मी से राहत पाने का इंतजार कर रहे हैं।
राहत के आसार नहीं:
विभाग के अनुसार तापमान में यह बढ़ोतरी उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही गर्म हवाओं के कारण है। जो तापमान में बढ़ोतरी का कारण है। आगामी दो-तीन दिनों में भी गर्म मौसम से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है। बल्कि गर्मी और तेज होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
विशेषण का कहना है कि गर्मी की यह स्थिति में जून जैसी गर्मी का संकेत दे रही है इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है दोपहर के समय घर से बाहर न निकलें। यदि निकलना हो तो
पर्याप्त पानी पीकर निकलें ।शरीर को ठंडा रखने के उपाय अपनाएं। लू और डिहाइड्रेशन से बचें।


Leave a Reply