27 जुलाई 2021 :
मध्य प्रदेश:
मध्यप्रदेश में मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी की मांग को लेकर किसान एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। नर्मदापुरम और हरदा के किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा बनाकर भोपाल में प्रदर्शन का ऐलान किया है । किसान खाद वितरण के लिए ई-टोकन व्यवस्था की भी मांग कर रहे हैं। भोपाल रवाना होने से पहले किसान नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर जुटे और हनुमान चालीसा का पाठ किया। लेकिन प्रशासन ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इससे नाराज किसानों ने नर्मदा नदी में कूदने की चेतावनी दी।
स्थिति को देखते हुए नर्मदापुरम और हरदा में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर किसानों को रोका जा रहा है। कई किसान नेताओं को हिरासत में भी लिया गया है।हरदा में गंजाल नदी के पास भी किसानों को रोक दिया गया। पुलिस का कहना है कि भोपाल मार्च की अनुमति नहीं दी गई है।
मप्र में किसान आंदोलन हुआ तेज :मूंग खरीदी पर विरोध प्रदर्शन :


Leave a Reply