आज कैसा रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट:

28 अप्रैल 2026:
मध्य प्रदेश भोपाल:

भोपाल  के पुराने शहर इलाके में आज मंगलवार को महिला आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है।‌ यह रैली भवानी चौक से शुरू होकर लखेरापुरा चौक बाजार से होते हुए सुभाष चौक पर समाप्त होगी। इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। जो अलग-अलग रास्ते से बस के द्वारा भवानी चौक पहुंचेंगी । इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शाम 5:00 बजे से ट्रैफिक डायवर्ट किया है।  यह विशेष डायवर्सन भोपाल टॉकीज, पीतल वाली गली, पुराने पोस्ट ऑफिस और रॉयल मार्केट तिराहे से भवानी चौक की ओर आने वाले मार्ग पर यातायात परिवर्तित रहेगा।
ट्रैफिक डायवर्जन के कारण वैकल्पिक मार्ग के रूप में वाहन चालक रेत घाट, VIP रोड, लाल घाटी चौराहे का उपयोग कर सकेंगे।  जबकि रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले यात्री लालघाटी कोहेफिजा ,रॉयल मार्केट, शाहजहानाबाद और भोपाल टॉकीज होकर  जा सकते है।