18 अप्रैल 2026:
लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल पास नहीं हो सका। 17 अप्रैल की शाम को यह विधेयक आंकड़ों की वजह से गिर गया ।
महिला आरक्षण बिल को लेकर लोकसभा में हुई वोटिंग में 528 सांसदों ने भाग लिया इस बिल को पास करने के लिए दो तिहाई बहुमत यानी 352 वोट चाहिए थे । इस बिल के पक्ष में 298 वोट पड़े। विपक्ष में 230 वोट पड़े। इस तरह से लोकसभा से यह बिल पास नहीं हो सका।
राहुल गांधी ने किया अभिषेक बनर्जी को फोन:
एक रिपोर्ट के अनुसार विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने टीएमसी के लोकसभा के सदस्य अभिषेक बनर्जी को फोन किया था इस समय बंगाल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव है और अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल के चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। महिला आरक्षण बिल में तृणमूल कांग्रेस ने 10 सांसदों की मौजूदगी वोटिंग के लिए पहले दर्ज कराई थी इसी बीच राहुल गांधी ने अभिषेक बनर्जी से फोन पर बात की। तभी अभिषेक बनर्जी ने टीएमसी के 28 में से 21 सांसद वोटिंग के लिए संसद भेजें। जिससे यह संविधान संशोधन बिल 298 वर्सेस 230 से गिर गया और यह साफ हो गया कि जरूरी समर्थन न मिलने से यह बिल पास नहीं हो सका।
बिल पास करने हेतु विपक्षी पार्टियों की चिंता:
इस बिल को पास करने हेतु विपक्षी पार्टियों को यह चिंता थी कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव है जिसके चुनाव प्रचार के कारण कुछ सांसद अनुपस्थित रह सकते हैं । इस वजह से एनडीए को फायदा हो सकता है। टीएमसी के अंतरंग सूत्रों से यह खबर मिली है कि इस बिल को पास न करने के लिए राहुल गांधी ने अभिषेक बनर्जी से फोन पर लंबी बातचीत की थी। जिससे अभिषेक बनर्जी ने अपनी टीएमसी के 21 सांसदों को इस बिल के विपक्ष में वोटिंग करने के लिए कहा गया था।


Leave a Reply