8 सितंबर 2026:
मध्य प्रदेश/भोपाल/
मां वैष्णो धाम के बाबा खाटू श्याम मंदिर में अजा एकादशी पर विशेष धार्मिक आयोजन हुआ। इस अवसर पर बाबा खाटू श्याम का दरबार सजाया गया। बाबा का करीब पांच क्विटल फूलों से आकर्षक शृंगार किया गया। इसके साथ ही ज्योत प्रज्ज्वलित कर छप्पन भोग अर्पित किए। मंदिर परिसर को भी विशेष रूप से सजाया गया था। शाम को उज्जैन से आए भजन गायक तिलक शर्मा और माधुरी निखड़े ने भजनों की प्रस्तुति दी। बाबा के भजनों पर श्रद्धालु देर तक झूमते और नृत्य करते रहे।

Share