13 मई 2026:
खबर प्रधान डेस्क:
भोपाल में मिलावटी डेयरी उत्पादों के बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। ईडी ने जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट और उसके प्रबंध निदेशक किशन मोदी के खिलाफ विशेष अदालत में अभियोजन शिकायत दर्ज की है। ईडी के मुताबिक कंपनी मिल्क मैजिक ब्रांड नाम से डेयरी उत्पाद बनाती थी।
डेयरी प्रॉडक्ट्स को विदेश भेजने के लिए फर्जी लेटेस्ट रिपोर्ट का इस्तेमाल:
यह कंपनी मिल्क माया के नाम से डेयरी प्रोडक्ट्स बना रही थी और फर्जी टेस्ट रिपोर्ट का इस्तेमाल कर यह डेयरी प्रोडक्ट्स विदेश भी एक्सपोर्ट किया जा रहा था।
जांच में सामने आया कि पाम ऑयल और अन्य मिलावटी पदार्थों का इस्तेमाल कर प्रोडक्ट तैयार किए जा रहे थे। इन उत्पादों की बिक्री देश के साथ-साथ विदेशों में भी की गई। जांच एजेंसी ने बताया कि निर्यात की मंजूरी पाने के लिए कंपनी ने प्रतिष्ठित लैब्स की फर्जी टेस्ट रिपोर्ट्स जमा की थीं। जांच में कई रिपोर्ट्स नकली पाई गईं। अन्य एक्सपोर्ट एजेंसी ने इन । रिपोर्ट्स के जरिए यह साफ कर दिया की रिपोर्ट्स पूरी तरह फर्जी थी। जिससे जांच एजेंसी को बड़े फर्जी वाले का शक हुआ ईडी के अनुसार कंपनी ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए करीब 20 करोड़ रुपए की अवैध कमाई की। यह रकम जिसे पीएमएलए के तहत प्रोसीड्स ऑफ क्राइम माना जाता है। जांच एजेंसी ने बताया कि यह पैसा कंपनी के जरिए कई बैंक खातों में घुमाया गया। ईडी इस मामले में कंपनी से जुड़ी अचल संपत्तियों को स्थाई रूप से अटैच भी कर चुकी है।
मामले की जांच भोपाल के हबीबगंज थाना और आर्थिक अपराध शाखा में दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू हुई थी। ईडी ने 13 मार्च 2026 को किशन मोदी और 20 अप्रैल 2026 को तत्कालीन CEO सुनील त्रिपाठी को गिरफ्तार किया था। दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। एजेंसी अब कंपनी के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है…


Leave a Reply