Share


3 जुलाई 2026 :
मध्य प्रदेश/ भोपाल/

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंहस्थ और नर्मदा परियोजना की समीक्षा बैठक में शिप्रा नदी के नाम को लेकर सख्त रुख अपनाया‌श्र बैठक में जब प्रस्तुतीकरण में नदी का नाम क्षिप्रा लिखा मिला तो उन्होंने तुरंत सुधार के निर्देश दिए‌ सीएम ने कहा कि सरकारी रिकॉर्ड और दस्तावेजों में नदी का नाम सिर्फ शिप्रा ही होना चाहिए, क्योंकि यही इसका मूल और प्रामाणिक नाम है। अधिकारियों ने बताया कि कुछ डिजिटल प्लेटफॉर्म और एआई पर क्षिप्रा नाम भी मिलता है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ तकनीक पर निर्भर न रहें और वैदिक ग्रंथों व कालिदास के साहित्य से भी पुष्टि करें। इसके बाद दोबारा जांच में एआई ने भी माना कि सही नाम शिप्रा ही है…… सीएम ने स्पष्ट किया कि नदी का स्वभाव शांत है, इसलिए शिप्रा नाम ही अधिक उपयुक्त है।


Share