मुख्यमंत्री मोहन यादव का आज राजस्थान दौरा:
संवाददाता
26 February 2026
अपडेटेड: 1:12 PM 0thGMT+0530
26 फरवरी 2026:
मध्य प्रदेश -भोपाल:
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज 26 फरवरी को राजस्थान के लिए रवाना हो रहे हैं । जहां वे एक इंटरएक्टिव सेशन में भाग लेंगे और बड़े उद्योगपति से चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री मोहन यादव के आज के कार्यक्रम में सुबह 9:00 बजे भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
11:30 बजे उदयपुर में इंटरएक्टिव सेशन और उद्योगपतियों से बातचीत करेंगे।
3:30 उदयपुर से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और 4:30 बजे जबलपुर से सागर के रेहली विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे।
शाम 5:45 पर वे सागर के 218वें रहस मेले में पहुंचेंगे । जहां
मुख्यमंत्री सुरक्षा पेंशन योजना की राशि बाटेंगे।
6:30 बजे जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे ।जहां से रायपुर के लिए रवाना होकर 7:30 बजे रायपुर के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर 8:50 पर रायपुर से वापस भोपाल के लिए रवाना होंगे।