मोदी का नया कीर्तिमान: सबसे लंबे समय तक (8931 दिन लगातार) शासन करने वाले प्रधानमंत्री बने

khabar pradhan

संवाददाता

23 March 2026

अपडेटेड: 4:17 PM 0rdGMT+0530

मोदी का नया कीर्तिमान: सबसे लंबे समय तक (8931 दिन लगातार) शासन करने वाले प्रधानमंत्री बने

23 मार्च 2026
नई दिल्ली।

पीएम मोदी का एतिहासिक रिकॉर्ड:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम करते हुए देश में सबसे लंबे समय तक लगातार सरकार चलाने वाले नेता का स्थान हासिल कर लिया है। खास बात यह है कि अपने पूरे राजनीतिक कैरियर में,पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से लेकर आज तक कोई भी चुनाव नहीं हारे हैं l

मोदी अब तक कुल 8931 दिनों तक सत्ता में रह चुके हैं, जिसमें उनका गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल शामिल है। उन्होंने सिक्किम के पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो लगातार 8930 दिन तक CM के रूप में मुखिया के तौर पर रहे थे l

नरेंद्र मोदी का राजनीतिक सफर 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से शुरू हुआ था। इसके बाद उन्होंने 2014 में प्रधानमंत्री पद संभाला और 2019 व 2024 के लोकसभा चुनावों में जीत हासिल कर लगातार तीसरी बार सत्ता में बने रहे।

हालांकि सर्वाधिक समय तक प्रधानमंत्री रहने के मामले में नरेंद्र मोदी पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू व इंदिरा गांधी से फिलहाल पीछे हैं l लेकिन लगातार प्रधानमंत्री (4318 दिन) रहने के मामले में वह इंदिरा गांधी (4077 दिन) को पीछे छोड़ चुके हैं l

उनकी इस उपलब्धि को भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है, जिसने उन्हें देश के सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेताओं में शीर्ष स्थान पर पहुंचा दिया है।

टिप्पणियां (0)