10 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश /रतलाम:
शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों पर कार्रवाई शुरू कर दी है…..विभाग की टीम ने नगर के 9 निजी स्कूलों और पुस्तक विक्रेताओं की दुकानों की जांच की……. निजी अखबार पत्रिका की खबर के बाद इस दौरान 3 स्कूलों में कक्षा 5वीं और 8वीं की सरकारी किताबें नहीं मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं….दरअसल, शासन के नियमों के अनुसार इन कक्षाओं में सरकारी textbook से ही पढ़ाई और परीक्षा होनी है……. लेकिन कुछ निजी स्कूलों में Private Publishers की किताबें चलाने की शिकायतें सामने आई थीं……. इस मुद्दे को पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया था…..खबर के बाद शिक्षा विभाग की टीम ने स्कूलों में पहुंचकर students की किताबें, स्कूल की पुस्तक सूची और पढ़ाई जा रही सामग्री की जांच की……इसके साथ ही Book vendors की दुकानों पर भी जांच की गई…….अधिकारियों ने किताबों की उपलब्धता, कीमत और रेट लिस्ट की जांच करते हुए नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं….विभाग ने साफ कहा है कि किसी भी student पर किसी खास publisher की किताब खरीदने का दबाव नहीं बनाया जाए….. नियमों का Violation मिलने पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी..


Leave a Reply