4 अगस्त 2026 :
मध्य प्रदेश /राजगढ़/
राजगढ़ जिले में ग्रामीण सड़कों के लिए 101 नए मार्ग बनाए जाएंगे । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की सुगम संपर्कता परियोजना के तहत इन सड़कों को छोटे गांवों और मजरा-टोलों को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए बनाया जाएगा । बारिश के समय जिले के कई गांवों का संपर्क टूट जाता है और ग्रामीणों को कीचड़ भरे रास्तों से गुजरना पड़ता है । नई सड़कों के बनने से लोगों को स्कूल, अस्पताल और बाजार तक पहुंचने में आसानी होगी । इन सड़कों का चयन तकनीक की मदद से किया गया है । निर्माण की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए ड्रोन से निगरानी, ऑनलाइन मॉनिटरिंग और सामग्री की जांच की जाएगी । जिले की छह जनपद पंचायतों में ये सड़कें बनाई जाएंगी। प्रशासन का कहना है कि इन मार्गों को भविष्य में पक्की सड़कों में बदला जा सकेगा, जिससे ग्रामीणों को लंबे समय तक फायदा मिलेगा ।


Leave a Reply