29 अप्रैल 2026:
मध्य प्रदेश भोपाल:
खबर प्रधान डेस्क
राजधानी भोपाल में ज्योति टॉकीज के पास एक सड़क धंसने से गई अब मरम्मत के कारण बोर्ड ऑफिस की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। पीडब्ल्यूडी के मेंटेनेंस डिवीजन 2 ने मरम्मत कार्य के लिए एक सूचना भी जारी की है।
जिसके कारण ट्रैफिक पुलिस ने रूट में बदलाव किया है । इस रूट पर रोजाना व्यस्ततम समय में पैसेंजर कार यूनिट यानी पीसीओ 2000 तक रहता है । यानी हर घंटे इस सड़क से चार पहिया वाहन इतनी संख्या में यहां से गुजरते हैं। बोर्ड ऑफिस से ज्योति टॉकीज की ओर आने वाले सड़क करीब महीने भर से बंद पड़ी थी । ज्योति टॉकीज से बोर्ड ऑफिस चौराहा जाने वाली सड़क पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। चेतक ब्रिज से ज्योति टॉकीज की ओर आने वाले भारी और सवारी वाहनों को रचना नगर होते हुए प्रभात चौराहा की ओर से डायवर्ट किया गया है।
रूट डायवर्ट करने के लिए नया रूट जारी:
ज्योति टॉकीज से बोर्ड ऑफिस की ओर जाने वाले चार पहिया दो पहिया और सवारी वाहनों को अब सीधे जाने की अनुमति नहीं होगी यह वहां चेतक ब्रिज से ज्योति टॉकीज के पास दाहिने मुड़कर श्रद्धा राम कंपलेक्स मार्ग से होते हुए डीबी सिटी मॉल की तरफ होकर आगे जाएंगे।
असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। 0755- 26677340
असुविधा की स्थिति में इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।


Leave a Reply