1 जुलाई2026:
राजस्थान/दौसा
राजस्थान के दौसा जिले में एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। बस और टक्कर की भीषण टक्कर से एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर बस और ट्रक की भीषण टक्कर के बाद आग लग गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और करीब 22 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना के बाद राहत और बचाव कार्य चलाया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार इस भीषण टक्कर से आग इतनी तेजी से फैली कि बस में सवार पांच यात्री जिंदा जल गए और उन्हें बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।
इस हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।
इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम, पुलिस और एंबुलेंस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि दोनों गाड़ियों की रफ्तार काफी तेज थी जिससे जोरदार टक्कर की वजह से ईंधन का रिसाव हुआ। ईधन मे रिसाव की वजह से आग लग गई।
आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और 22 लोग गंभीर रूप से झुलस गए । पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। जो लोग झुलसे हुए हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।और जिनकी मौत हो गई है, उनकी पहचान की जा रही है।
जो लोग गंभीर रूप से घायल हैं उनका अस्पताल का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दौसा एसपी पीयूष दीक्षित मौके पर पहुंचे। फिलहाल इस मामले में हादसे की जांच कर रहे हैं।
दिल्ली मुंबई हाईवे हादसों का हाईवे बन चुका है । यहां पर लगातार आए दिन दुर्घटना देखने को मिलती है। फिर भी इससे कोई सबक नहीं लेता। हादसे से कई परिवारों की खुशियां छिन जाती हैं।


Leave a Reply