20 अगस्त 2026:
Madhya Pradesh /Rewa/
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में लगातार 36  घंटे से मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।  तराई क्षेत्र की प्रमुख नदियां उफान पर हैं और कई जगहों पर नदी का पानी खेतों और सड़कों तक पहुंच गया है। शहर के निचले इलाकों में भी बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं।  बारिश के कारण नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है । प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए राजस्व और पुलिस टीमों को नदी नालों और प्रभावित इलाकों में निगरानी के लिए लगाया है । लोगों से नदी और जल भराव वाले क्षेत्र के पास नहीं जाने की अपील की गई है।

रिहायशी इलाकों में भरा तीन से चार फीट पानी:
रीवा में बारिश के चलते हालात बहुत ज्यादा खराब हो गए हैं । रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया है ,घरों में पानी भर गया है ,निचले इलाकों में जल भराव की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बरगी डैम के 14 गेट खोले गए हैं।  जिसकी वजह से रीवा के रिहायशी इलाके में पानी भर गया है।
सीवर का गंदा पानी घरों में दाखिल हो रहा है । लोग वहां पर परेशान है।  सड़कों में पानी भरने से ऐसा लग रहा है जैसे नदी नाला घर में आ गया है।  तीन से चार फीट तक पानी लोगों के घरों में भर गया है।
3 दिन से बारिश लगातार हो रही है। लोगों के घरों में पानी भरने से सब सामान डूब चुका है ,खाने पीने का सामान रहने का सामान ,सोने का सामान सब पानी में खराब हो चुका है।
बरगी डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ा:
लगातार बारिश के चलते बरगी डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है । बांध में पानी की बढ़ती आवक को नियंत्रित करने के लिए 13 गेट खोल दिए गए हैं।  इन गेटों को औसतन 2.15 मीटर की ऊंचाई तक खोला गया है ।
बांध से करीब 3988 क्यूमेक पानी लगातार छोड़ा जा रहा है। इनमें पांच गेट तीन मी, चार गेट 2 मी, दो गेट 1.5 मी और दो गेट 1 मीटर की ऊंचाई तक खुले हैं।  जल स्तर और बारिश की स्थिति को देखते हुए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है । नागरिकों से नदी किनारे जाने से बचने की अपील की गई है।

इन 13  गेट के खुलने के कारण पूरी नर्मदा नदी ,जबलपुर का गौरी घाट पूरे मंदिर डूब चुके हैं।  घाट पर अभी 20 फुट पानी है । पूरी नावों को अलग कर दिया गया है । इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि कोई भी नाव संचालित ना हो।
भेड़ाघाट जिसे धुआंधार कहा जाता है यहां पर 50 फीट नीचे पानी गिरता था किंतु आज 20 फीट पानी ऊपर से गिर रहा है।  यानी नर्मदा के बरगी बांध के 13 गेट खोलने के बाद ऐसी स्थिति बनती है । अगर जरूरत पड़ी तो और भी गेट खोले जा सकते हैं।

प्रशासन लगातार मुस्तैद है।  चेतावनी जारी की गई है, जब बरगी डैम का पानी छोड़ा जाता है तो बाकायदा यहां सायरन बजता है, और लोग यहां से अपनी दुकानों का सामान ऊपर की तरफ सुरक्षित ले जाते हैं।  पुलिस भी हूटर बजाकर 4 से 5 घंटे पहले लोगों को जानकारी दे देती है।

Share