7 सितंबर 2026 :मध्य प्रदेश /भोपाल/

यात्रियों की मांग और पूर्वोत्तर भारत के लिए कनेक्टिविटी के उद्देश्य से रेलवे ने अगरतला स्पेशल ट्रेन को नियमित करने का निर्णय लिया है।

रानी कमलापति-अगरतला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अब नियमित एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि यह ट्रेन नए नंबर 11665/11666 के तहत संचालित होगी। रानी कमलापति स्टेशन से ट्रेन संख्या 11665 का नियमित संचालन 22 अक्टूबर (प्रत्येक गुरुवार) और अगरतला से अक्टूबर (प्रत्येक रविवार) से शुरू होगा। ट्रेन संख्या 11666 का संचालन 25 अक्टूबर से शुरू होगा जो हर रविवार को संचालन होगा।

Share