वांटेड अपराधी को ले जाते समय गोवा पुलिस पर हुआ हमला:25 बदमाशों ने घेर कर किया हमला
संवाददाता
31 January 2026
अपडेटेड: 6:00 PM 0stGMT+0530
अलीराजपुर जिले के बोरी क्षेत्र में गुरुवार शाम गोवा पुलिस की टीम पर एक हथियार बनाकर बदमाशों ने हमला कर दिया। दरअसल गोवा में नकबजनी के मामले में वांटेड आरोपी हीरा सिंह को पुलिस पकड़ कर ले जा रही थी।
तभी पुलिस की कार को बीच रास्ते में 25 से 30 बदमाशों ने घेर लिया। बदमाशों ने पत्थर ,लट्ठो से कार के कांच फोड़ दिए । पुलिस कर्मियों से हाथापाई कर केस से जुड़ी फाइल छीन ली।
हमले में गोवा पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर और एक आरक्षक घायल हो गए । कार चालक अंकित मौर्य ने बताया कि हमलावरों ने गाड़ी रुकवाने के लिए हथियारों से हमला किया। कांच के टुकड़ों से पुलिस कर्मी घायल हो गए। चालक ने गाड़ी की रफ्तार तेज की और टीम को सुरक्षित जोबट पहुंचाया।
मजिस्ट्रेट के पास ले जा रहे थे आरोपियों को:
पुलिस की गोवा टीम आरोपी को हिरासत में लेकर जोबट मजिस्ट्रेट के पास ले जा रही थी । तभी उसके साथियों ने पीछा कर हमला बोला। बोरी क्षेत्र के टीआई के पहुंचते ही हमलावर फरार हो गए।
शाम को एसपी रघुवंश सिंह जोबट पहुंचे । रात में हीरा सिंह को ट्रांजिट डिमांड पर लेकर इंदौर ले गए। शुक्रवार को फ्लाइट से गोवा भेजा और फिर अगले दिन दबिश देकर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।