Share

नई दिल्ली

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने के बाद आम लोगों और कारोबारी को भी राहत मिली है l तेल विपणन कंपनियों ने 19 ग्राम वाले व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के दाम में 183.50 रुपए की कटौती कर दी है l नई दर तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं l संशोधित कीमतों के अनुसार दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत घटकर 2930 रुपए रह गई है, 5 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर में ₹13 घटाये गए हैं l इसकी नई कीमत 808.50 हो गई है l वहीं घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 kg के एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में इस बार कोई भी बदलाव नहीं किया गया है l

इसके अलावा विमान के ईंधन की कीमत में भी लगभग ₹5 प्रति लीटर की कटौती की गई है l इससे विमान कंपनियों की परिचालन लागत कम होने की संभावना है l विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों की कमी का असर घरेलू ईंधन कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है l

इसी क्रम में निजी ईधन कंपनी नायरा एनर्जी ने भी अपने पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर राहत दी है l कंपनी ने पेट्रोल के दाम में ₹5 प्रति लीटर और डीजल के दाम में ₹3 प्रति लीटर घटाने का फैसला किया है l यह कटौती देश भर में नायरा के 7000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर लागू की गई है l

ऊर्जा क्षेत्र के जानकारों का कहना है कि यदि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें नियंत्रण में रहती है तो आने वाले समय में उपभोक्ताओं को ईंधन कीमतों में और भी ज्यादा राहत मिल सकती है l


Share