व्हाट्सएप पर भेजा शादी का कार्ड: मोबाइल हुआ हैक:
संवाददाता
6 January 2026
अपडेटेड: 12:41 PM 0thGMT+0530
साइबर ठगों ने ठगी का नया-नया तरीका ढूंढ निकाला है।अब यह ठग व्हाट्सएप पर शादी का कार्ड भेज कर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं।
हाल ही में साइबर पुलिस के पास ऐसी कई शिकायतें पहुंची हैं जिसके बाद पुलिस ने बाकायदा एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क किया है।
एक नया मामला है जिसमें ठगों ने बृजेश भार्गव के बेटी की शादी का फर्जी निमंत्रण पत्र व्हाट्सएप पर भेजा। जिसमें डिजिटल वेडिंग कार्ड शामिल था । इसमें कार्ड के साथ एक एपीके फाइल अटैक थी ।जैसे ही किसी ने इस फाइल को डाउनलोड कर इंस्टॉल किया । मोबाइल का पूरा एक्सेस ठगों के हाथ में चला गया।
साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक एपीके फाइल से मालवेयर भेजा जाता है। इसमें फाइल इंस्टॉल होते ही मोबाइल की परमिशन मिल जाती है । साथ ही बैंकिंग, ऐप ,ओटीपी, कॉल मैसेज, कांटेक्ट लिस्ट और निजी फोटो तक साइबर ठगों के हाथ आ जाती है। साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि व्हाट्सएप पर आने वाली किसी भी एपीके फाइल को डाउनलोड ना करें।