29 अप्रैल 2026:
मध्य प्रदेश/भोपाल:
प्रदेश की शराब दुकानों पर
अधिक दाम वसूली और तय दरों के उल्लंघन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने हर दुकान पर ई-आबकारी पोर्टल से जनरेटेड क्यूआर कोड लगाना अनिवार्य कर दिया है। आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना के अनुसार कई जिलों में एमआरपी से ज्यादा और प्रतिस्पर्धा में एमएसपी से कम पर बिक्री की शिकायतें मिलीं। अब उपभोक्ता क्यूआर कोड स्कैन कर अपने मोबाइल पर जिले की रेट लिस्ट देखकर सकेंगे और तुरंत ही दरों का मिलान कर सकेंगे। तय एमएसपी से कम या एमआरपी से अधिक पर बिक्री मिलने पर मध्यप्रदेश राजपत्र की कंडिका 21.2 और 21.3 के तहत लाइसेंस निरस्त करने जैसी कार्रवाई की जाएगी।
शराब दुकानों पर क्यूआर कोड होगा अनिवार्य:हर दिन होगी चेकिंग:


Leave a Reply