26 जून 2026
मध्य प्रदेश भोपाल:
भोपाल के पुराने शहर में मोहर्रम के ताजिया जुलूस के लिए आज से 26 जून तक यातायात के लिए कुछ विशेष व्यवस्था लागू की गई है। जिसमें शाम 6:00 बजे से सुबह 6:00 तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। मोहर्रम के ताजिया जुलूस मार्ग पर माल वाहक और व्यावसायिक वाहन का आवागमन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। इस व्यवस्था के दौरान इमामी गेट ,पीर गेट, रॉयल मार्केट ,हमीदिया अस्पताल कोहेफिजा तिराहा और कर्बला मार्ग पर यातायात डायवर्ट किया गया है। यह ताजिया जुलुस विभिन्न क्षेत्रों से इमामी गेट पीर गेट तक पहुंचेंगे और इसका मुख्य जुलूस कर्बला तक जाएगा।
भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट तक जाने वाले वाहनों को भारत माता चौराहा ,भदभदा चौराहा ,साक्षी ढाबा तिराहा ,नीलबड़ तिराहा, नाथू बरखेड़ा रोड, मुगालिया छाप, खजूरी सड़क, खजूरी बायपास तिराहा और मुबारकपुर चौराहा से होकर जाना पड़ेगा।
इसके अतिरिक्त प्रभात चौराहा ,जेके रोड ,रत्नागिरी ,अयोध्या बायपास, भानपुर करोंद चौराहा ,नई जेल और गांधीनगर तिराहा मार्ग का भी उपयोग किया जा सकता है।
रेलवे स्टेशन जाने के लिए वाहनों को प्रभात चौराहा, परिहर चौराहा, 80 फीट रोड और बजरिया तिराहा होकर जाना उचित रहेगा।
शहर में आज से 26 जून तक मोहर्रम के ताजिया जुलूसों के लिए पुराने शहर में शाम 6:00 के बाद भारी वाहनों की एंट्री बंद:


Leave a Reply