17 अगस्त 2026 :
मध्य प्रदेश/ भोपाल/

भोपाल। नंदा नगर स्थित शिव शक्ति दुर्गा मंदिर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के तृतीय दिवस का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक आनंद के वातावरण में संपन्न हुआ। कथा के दौरान भगवान महादेव की महिमा, शिव-तत्त्व तथा आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया।

कथावाचक आचार्य पंडित योगेंद्र शास्त्री, व्याकरण शिक्षाचार्य, भोपाल, मध्य प्रदेश ने शिव महापुराण के माध्यम से भगवान शिव की महिमा एवं शिव-तत्त्व की महत्ता पर प्रकाश डाला। कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भावपूर्वक कथा का श्रवण किया। हर हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के जयघोष से मंदिर परिसर शिवमय हो उठा।
शिव महापुराण कथा का आयोजन:
श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 17 से 23 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से सायं 6:30 बजे तक शिव शक्ति दुर्गा मंदिर, नंदा नगर, भोपाल में किया जा रहा है। श्रद्धालुओं से इस पावन आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण का लाभ लेने का आग्रह किया गया है।

आयोजक:
नंदा नगर के समस्त भक्तगण
हर हर महादेव!
ॐ नमः शिवाय!




Leave a Reply