7 जुलाई 2026:
संतानगोपालपूजा भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को समर्पित एक अत्यंत पावन और प्रभावशाली पूजा मानी जाती है। इस पूजा को विशेष रूप से संतान प्राप्ति, संतान की दीर्घायु, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए किया जाता है। जिन दंपतियों को संतान सुख की प्राप्ति नहीं हो पा रही होती, उनके लिए संतान गोपाल पूजा अत्यंत फलदायी मानी जाती है।
शास्त्रों के अनुसार, श्रद्धा और विधि से की गई संतान गोपाल पूजा से भगवान श्रीकृष्ण शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों को संतान सुख का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
जुलाई 2026 में कब है अष्टमी तिथि:
हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 7 जुलाई 2026, मंगलवार को दोपहर 12:06 बजे शुरू होगी, जबकि 8 जुलाई 2026, बुधवार को दोपहर 12:40 बजे इसका समापन होगा। चूंकि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मध्यरात्रि में माना जाता है, इसलिए मासिक जन्माष्टमी का व्रत और पूजा 7 जुलाई 2026, मंगलवार को ही की जाएगी।
लड्डू गोपाल की पूजा का विशेष महत्व:
आषाढ़ मास 2026 Date: हिंदू धर्म में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप यानी लड्डू गोपाल की सेवा और पूजा का विशेष महत्व है. मान्यता है कि जिस घर में लड्डू गोपाल की नियमित और सच्चे मन से सेवा होती है, वहां कभी दुख, दरिद्रता और संकट पैर नहीं पसार सकते. हर साल आने वाली भाद्रपद महीने की मुख्य कृष्ण जन्माष्टमी के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को संतान प्राप्ति हेतु संतान गोपाल पूजा की जाती है।
यह दिन लड्डू गोपाल को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद चमत्कारी माना जाता है।
संतान गोपाल पूजा (Santan Gopal Puja)
संतान प्राप्ति और संतान सुख की प्राप्ति हेतु एक पवित्र वैदिक पूजा
यदि दांपत्य जीवन में संतान सुख की प्राप्ति में देरी हो रही है या गर्भधारण में बाधाएं आ रही हैं, तो संभव है कि आपकी कुंडली में संतान भाव कमजोर हो या ग्रहों का दुष्प्रभाव संतान योग को प्रभावित कर रहा हो।
संतान गोपाल पूजा भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की आराधना है, जो दंपत्तियों को संतान सुख, गर्भस्थ शिशु की रक्षा और शारीरिक-मानसिक विकास में सहायता प्रदान करती है।
कैसे करें लड्डू गोपाल की पूजा?
इस दिन सुबह स्नान कर स्वच्छ कपड़े पहनें और घर के मंदिर की अच्छी तरह साफ-सफाई करें। इसके बाद लड्डू गोपाल का गंगाजल या शुद्ध जल से अभिषेक करें। उन्हें नए वस्त्र या साफ वस्त्र पहनाएं और सुंदर तरीके से श्रृंगार करें। इसके बाद चंदन का तिलक लगाएं तथा तुलसी दल, पीले फूल और सुगंधित पुष्प अर्पित करें। भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री, पंजीरी, फल, मिठाई, दूध से बनी खीर या अन्य सात्विक भोग अर्पित करें। उन्हें झूले में विराजमान कर शंख, घंटी तथा भजन-कीर्तन के साथ आरती करें।
इस दिन क्या करें?
इस दिन श्रद्धालु अपनी क्षमता और श्रद्धा के अनुसार व्रत करें। जरूरतमंद लोगों को भोजन, वस्त्र या अन्य आवश्यक वस्तुओं का दान करना भी शुभ माना जाता है। श्रीमद्भागवत गीता का पाठ, श्रीकृष्ण के नाम का स्मरण और भजन-कीर्तन करने से भी विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
संतान गोपाल पूजा का धार्मिक महत्व:
मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ व्रत रखने तथा लड्डू गोपाल की पूजा करने से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं। उनके आशीर्वाद से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही परिवार में प्रेम और सौहार्द भी बढ़ने की मान्यता है।
मंत्र और विधि:
• संतान गोपाल मंत्र: “ॐ देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते। देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः।।”
• नियम: इस मंत्र का जाप पूरी श्रद्धा के साथ नियमित रूप से तुलसी की माला से 108 बार करें।


Leave a Reply