16 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश:संभल
उत्तर प्रदेश के संभल में हुए ऐतिहासिक दंगों पर आधारित फिल्म कल की संभल की शूटिंग 14 अप्रैल से चंदौसी में शुरू हो चुकी है। इस फिल्म के निर्माता है– अमित जानी, जिन्होंने इस फिल्म का शुभारंभ किया है।
फिल्म के निर्माता ने बताया कि यह फिल्म संभल के अतीत के काले चिट्ठों को उजागर करती हुई उस दौरान संभल के दंगों और हिंसा पर केंद्रित फिल्म है। इस फिल्म में 1978 के उस भयावह दौर को दिखाया जाएगा, जिनमें 184 और बाद में 209 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी । साथ ही यह भी दिखाया जाएगा कि कैसे बनवारीलाल गोयल और रामचंद्र दास की हत्या बड़ी बेरहमी से की गई थी।
फिल्म के निर्माता ने बताया कि इस फिल्म के जरिए दर्शकों को उन सच्चाइयों से अवगत कराया जाएगा, इतिहास के पन्नों में बरसों से दबे हुए हैं।
इस फिल्म में जमा मस्जिद से जुड़े हुए विवाद को भी दिखाया जाएगा ,जो पहले हरिहर मंदिर के रूप में जाना जाता था।
इस फिल्म में कोर्ट से जुड़े हुए सीन अदालत का सर्वे ,अदालत की तीखी बहस को भी दिखाया जाएगा।
अगले डेढ़ से 2 महीने तक संभल के कई हिस्सों में इस फिल्म की शूटिंग की जाएगी। इस फिल्म में अन्नू कपूर, महेश मांजरेकर और विजय राज जैसे बड़े कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए इस फिल्म में शामिल किए गए हैं। यह फिल्म भरत एस श्रीनेत द्वारा निर्देशित की जा रही है और फिल्म का निर्माण अमित जानी कर रहे हैं।
संभल के दंगों पर आधारित फिल्म ‘कल्कि संभल’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के चंदौसी में शुरू:


Leave a Reply