9 सितंबर 2026:
नई दिल्ली :
दिल्ली के सत्य निकेतन में पीजी हास्टल की इमारत गिरने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 सितंबर को सुनवाई होगी। जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह व आर महादेवन की पीठ ने कहा है कि मामले को देशव्यापी स्तर पर देखा जा सकता है। पीठ दिल्ली हाईकोर्ट में लंबित याचिका को भी ट्रांसफर कर सकती है। एमिकस क्यूरी ने दिल्ली के पीजी व छात्रावासों के समयबद्ध सुरक्षा ऑडिट की मांग की है। वहीं सभी डीयू कॉलेजों में हॉस्टल की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से कोर्ट ने इनकार कर दिया।
सटी हुई इमारत को गिराने भी होगा का फैसला:
इस गंभीर हादसे के बाद डीयू के कुलपति योगेश सिंह के कार्यक्रम में छात्रों ने नारेबाजी कर सुरक्षित और किफायती हॉस्टल की मांग उठाई। वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज एम्स जाकर घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की। सरकार ने हादसे वाली इमारत से सटी एक अन्य खतरनाक इमारत को भी गिराने का फैसला किया है।


Leave a Reply