9 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश /भोपाल/
साइबर ठगी से बचने का सिर्फ एक ही तरीका है समझदारी। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा भोपाल ग्रामीण पुलिस द्वारा एक अभियान शुरू किया गया । सेल्फ क्लिक 2.0 अभियान! इस साइबर ठगी से बचने का साइबर अवेयरनेस अभियान है । भोपाल के थाना बैरसिया क्षेत्र के संदीपनी सीएम राइस स्कूल में एक साइबर मेले आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि भोपाल ग्रामीण रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र सिंह चंदेल और पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे थे। उन्होंने बताया कि किसी अजनबी से पिन साझा ना करें। परेशानी हो तो हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायतदर्ज करें।
उन्होंने कहा कि डिजिटल ठगी से बचने के लिए सिर्फ एक ही तरीका काम करता है वह है- समझदारी
कोई भी काम करने से पहले, पहले रुको ,सोचो ,फिर एक्शन लो ।
इसी के लिए यह अभियान चलाया गया है सेल्फ क्लिक 2.0 –साइबर ठगी से बचने हेतु अभियान।
इस साइबर मेले में डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए स्टूडेंट्स ने रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की जिसमें अलग-अलग माध्यम के जरिए संदेश देने की कोशिश की अभिभावकों तक बात पहुंचाई। इस मौके पर एसडीओपी बैरसिया वैशाली कराहलिया ,एसडीओपी ईंटखेड़ी मंजू चौहान, थाना प्रभारी बैरसिया वीरेंद्र सेन सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


Leave a Reply