मध्य प्रदेश /भोपाल/

रविवार, 26 जुलाई, 2026 |

खाद्य सुरक्षा विभाग ने दूसरे दिन भी दूध, दही, मावा के सैंपल लिए:

भोपाल सावन शुरू होने से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने दूध और दुग्ध उत्पादों में मिलावट रोकने के लिए सैंपलिंग अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को नेचुरल, स्टैंडर्ड, रियाज, न्यू पंजाबी, श्रीकृष्ण और गुप्ता डेयरी तथा बीकानेर मिष्ठान भंडार से दूध, दही,मावा, पनीर और घी के सैंपल लेकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक ने बताया कि दो दिनों में 17 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। गड़बड़ी मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।

Share