14 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश/ रतलाम/

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा में कई घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। जब एक किसान की भूमि के सही सीमांकन न होने से नाराज होकर वो 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया । घटना की जानकारी लगते ही गांव में हड़कंप मच गया और प्रशासन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उसे  नीचे उतारने का खासा प्रयास करते रहे। पर किसान की मांग थी कि, जबतक उसे इंसाफ नहीं मिलेगा वो नीचे नहीं उतरेगा। इस दोरान लोगों की खासा भीड़ क्षेत्र में इकट्ठी हो गई….बातचीत के दौरान टंकी पर चढ़े 49 वर्षीय किसान मुकेश मालवीय ने अफसरों से कहा कि जमीन की नपती के लिए वह तीन बार तहसील कार्यालय में आवेदन कर चुका है। तीनों बार पटवारी और राजस्व निरीक्षक ने मौके पर जाकर भूमि का नाप किया, परंतु उन्होंने सही नहीं किया। इसके कारण तीनों बार उसकी भूमि अलग-अलग तरीके से कम होती जा रही है, जिससे उसकी जमीन समाप्त होने का खतरा है। इसी मांग को लेकर वो पानी की टंकी पर चढ़ा है। 2 घंटे में अफसरों के पसीने छूट गये…मामले की जांच के आदेश दिये गये हैं‌ ।

दरअसल एक किसान जिसका नाम मुकेश मालवीय है ,उसकी पौने दो बीघा पैतृक जमीन है । किंतु पड़ोस के ही एक किसान ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया। लंबे समय तक विवाद चला ।  कई बार आवेदन करने के बाद भी जब सीमांकन 22 जून को हुआ तो उसकी पौने दो बीघा जमीन कम आंकी गई । जिसमें सीमांकन करने आए हुए RI और पटवारी नेउसको  कोई रिपोर्ट भी नहीं दी। उसे सिर्फ मौखिक आदेश दिया गया और बताया गया है अन्य किसानों की तरफ तुम्हारी जमीन नहीं निकलती। सुनवाई ना होने से किसान ने यह कदम उठाया।

जावरा की SDM रचना शर्मा ने किसान के पानी  की टंकी पर चढ़ जाने की घटना को गंभीरता से लिया। इसके बाद राजस्व के अधिकारियों ने पहुंचकर उसकी समस्या को सुना और नियम अनुसार सही सीमांकन किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही किसान संतुष्ट होकर सुरक्षित नीचे उतरा।

Share