4 अगस्त 2026:
मध्य प्रदेश /भोपाल:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद की बैठक की गई। मंगलवार को भोपाल में उन्होंने अपने सभी ननिर्धारित कार्यक्रम पूरे किए । दिन की शुरुआत में उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसंपर्क से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की । इसके बाद मुख्यमंत्री आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में आयोजित उच्च शिक्षा कार्यशाला में शामिल हुए । कार्यशाला में नई शिक्षा नीति, आधुनिक पाठ्यक्रम और रोजगार से जुड़ी शिक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन किया गया । इसमें प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कुलगुरु, प्राचार्य और शिक्षा विशेषज्ञ भी मौजूद रहे । इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की । बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। भोपाल के सभी कार्यक्रम पूरे करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम को मुंबई के लिए रवाना हुए, जहां वे निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे हैं और रात 9 बजे तक भोपाल लौटने का कार्यक्रम भी निर्धारित है. ।


Leave a Reply