27 जुलाई 2026:
खबर प्रधान डेस्क:
आज के समय में सोशल मीडिया किसी भी अभियान को तेजी से लोगों तक पहुंचाने का एक बहुत बड़ा माध्यम बन चुका है।  इंस्टाग्राम एक और दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए युवा अपनी बात रखने और समर्थन जताने की कोशिश कर रहे हैं।  किसी भी आंदोलन की असली ताकत सिर्फ ऑनलाइन समर्थन से नहीं बल्कि  उसके उद्देश्य ,जमीनी भागीदारी और सामाजिक प्रभाव से तय होती है।
सोशल मीडिया पर आरक्षण हटाओ आंदोलन:

युवा आंदोलन का अब एक नया चेहरा देखने को मिल रहा है । सीजेपी के बाद अब आरक्षण हटाओ आंदोलन जबरदस्त चर्चा में है । इसे लेकर अब  बहुत सारे सवाल उठ रहे हैं और लोग तेजी से इंस्टाग्राम पर जुड़ रहे हैं । इसमें फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है‌ । यह आंदोलन आरक्षण व्यवस्था को लेकर अपनी मांगों और विचारों को सोशल मीडिया के जरिए सामने रख रहा है । युवा वर्ग से जुड़े कई लोग इस मुद्दे पर अपनी राय साझा कर रहे हैं और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बहुत तेजी से बहस बढ़ रही है। देखना होगा कि क्या आने वाले समय में यह किसी बड़े युवा अभियान का स्वरूप लेता है?

आरक्षण की व्यवस्था 10 साल के लिए की गई थी:
दरअसल 10 साल के लिए संविधान में आरक्षण देने की बात हुई थी । किंतु अब देख कर ऐसा लगने लगा है कि अगले 100 सालों तक भी यह ऐसा ही चलता रहेगा।
देश में अब नौकरी में 50% सीटें रिजर्व होती हैं । जिसमें ओबीसी एससी ,एसटी शामिल होते हैं । इनका पहले भी विरोध होता रहा है और अब यह विरोध सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
दरअसल आरक्षण हटाओ आंदोलन इंस्टाग्राम पर युवा अभियान सक्रिय सोच का बना हुआ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसमें फॉलोअर्स  तेजी से बढ़ रहे हैं । आरक्षण व्यवस्था पर नई बहस शुरू हो चुकी है । युवाओं के बीच मुद्दे पर चर्चा भी तेज है । आंदोलन का माध्यम डिजिटल प्लेटफॉर्म है । सीजेपी के बाद यह अभियान युवाओं की चर्चा में है।  अब सबकी निगाहें इस आंदोलन के भविष्य पर हैं । सब की निगाहें तेज हैं।
आरक्षण हटाओ आंदोलन की क्या मांगे हैं:
दरअसल आरक्षण हटाओ आंदोलन की पहली मांग है कि वर्तमान में जो जाति व्यवस्था है ,उसे खत्म किया जाए । एससी एसटी एक्ट को पूरी तरह समाप्त किया जाए।  इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य यही है। इस आंदोलन का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष है कि योग्यता को प्राथमिकता मिले।  परीक्षा में उच्च शिक्षा में मैरिट बनाने की व्यवस्था लागू हो । आर्थिक आधार पर आरक्षण की स्थिति तय की जाए । सरकार यूथ पर ही फोकस करें । संसाधनहीनता के आधार पर आरक्षण दिया जाए।  सभी वर्गों के गरीब बच्चों को बचपन से ही समान शिक्षा का अधिकार मिले। सभी को समान स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का मौका दिया जाए यानी रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन  सबसे महत्वपूर्ण है।

सोशल मीडिया में अब एक और कैंपेन शुरू हो चुका है आरक्षण हटाओ।

Share