मध्य प्रदेश/ भोपाल/ 8 अप्रैल 2026:
भोपात मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) द्वारा आयोजित सुबेदार और उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 की मुख्य परीक्षा, द्वितीय चरण के लिए फीस जमा करने का बुधवार अंतिम दिन है। उम्मीदवार 25 मार्च से शुरू हुई प्रक्रिया के तहत आज तक ही ऑनलाइन फीस जमा कर सकेंगे।
यह परीक्षा मध्यप्रदेश पुलिस हेडक्वॉटर के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। इसमें केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जो प्रथम चरण की लिखित परीक्षा में सफल हुए हैं। इसके माध्यम से 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। द्वितीय चरण की ऑनलाइन लिखित परीक्षा 29 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply