15 मार्च 2026
नई दिल्ली। लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार ने उनके खिलाफ लगाया गया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) हटा दिया है, जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद वांगचुक ने कहा कि वे लद्दाख के मुद्दों पर शांतिपूर्ण तरीके से संवाद जारी रखेंगे।
दरअसल, 24 सितंबर 2025 को लद्दाख में हुए आंदोलन के दौरान हालात बिगड़ने के बाद प्रशासन ने सोनम वांगचुक को हिरासत में लिया था। आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद उनके खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई की गई थी।
मामले को लेकर वांगचुक की पत्नी गीता वांगचुक ने गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। इस याचिका पर 17 मार्च को सुनवाई होनी थी।
इसी बीच केंद्र सरकार ने लद्दाख के विभिन्न संगठनों से बातचीत शुरू की और 16 मार्च को प्रदर्शन जारी रखने का फैसला भी सामने आया था। बाद में सरकार ने वांगचुक पर लगा NSA हटाते हुए उनकी रिहाई का रास्ता साफ कर दिया।
रिहाई के बाद सोनम वांगचुक ने कहा कि उनका उद्देश्य हमेशा लद्दाख के पर्यावरण और लोगों के हितों की रक्षा करना रहा है और आगे भी वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखते रहेंगे।


Leave a Reply